Saturday, 7 December 2019

2 चिकित्सक व 12 पेरामेडिकल स्टॉफ को कारण बताओं नोटिस जारी

2 चिकित्सक व 12 पेरामेडिकल स्टॉफ को कारण बताओं नोटिस जारी

खण्डवा 7 दिसम्बर, 2019 -  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं एन.आर.सी. पंधाना का मुख्य चिकित्सा  एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीएस चौहान ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 2 चिकित्सक और 12 पेरामेडिकल स्टॉफ समय पर उपस्थित नहीं होने पर उन्हें कारण बताओं सूचना पत्र जारी करते हुए 3 दिवस में जबाब मांगा गया है। समय पर उपस्थित नहीं होने वालों में डॉ. अनुराग सोनी, डॉ. संजय पाराषर, स्टॉफ नर्स सविता चौधरी, फार्मास्टि उर्मिला, नमिता, डेªसर एन.आर. सिनोदिया, ए.एन.एम. कुसुम यादव, आरबीएसके डॉ. किर्ती पटेल, सपोर्ट, लक्ष्मी सेंडे, स्टॉफ वर्षा खेड़े, एन.आर.सी. पोषण प्रषिक्षक शांति खांडे, ज्योति सोनी कुक, बिन्दू साधु एएनएम शामिल है। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचारियों को चेतावनी दी कि भविष्य में समय पर न आने पर अनुषासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। 

No comments:

Post a Comment