AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 11 December 2019

सरकारी स्कूलों में आज से 14 दिसंबर तक मनाया जाएगा प्रतिभा पर्व

 सरकारी स्कूलों में आज से 14 दिसंबर तक मनाया जाएगा प्रतिभा पर्व
खण्डवा 11 दिसम्बर,, 2019 - राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु प्रतिभा पर्व का आयोजन 12, 13 एवं 14 दिसंबर 2019 को किया जाएगा। इस वर्ष के प्रतिभा पर्व में भी गत वर्ष की भांति राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे के पैटर्न में बच्चों का लर्निग आउटकम्स आधारित उपलब्धि स्तर का लर्निग रिपोर्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए सैम्पल प्रतिभा पर्व आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुंद्रियाल ने प्रतिभा पर्व के दौरान स्कूलों के निरीक्षण के लिये अधिकारियों की ड्यूटी आब्जर्वर के रुप में लगाई है। सभी संबंधित अधिकारियों को इस अवधि में उन्हें आबंटित स्कूलों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देष दिये हैं। 

No comments:

Post a Comment