AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 10 December 2019

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की मदद से अमित का सपना हुआ साकार

खुषियों की दास्ताँ

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की मदद से अमित का सपना हुआ साकार

खण्डवा 10 दिसम्बर, 2019 -  खण्डवा निवासी अमित खरबंदा पढ़ाई लिखाई पूरी करने के बाद स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करना चाहता था, लेकिन पूंजी के अभाव में उसका यह सपना साकार नही हो पा रहा था। अमित खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता था, तथा दूसरे के यहां नौकरी करना नही चाहता था लेकिन समस्या पूंजी की थी।  एक दिन उसके साथियों ने उसे बैंक से लोन लेकर खुद का धंधा स्थापित करने की सलाह दी।
अमित ने सोचा कि बिना जान पहचान के बैंक वाले मेरी क्यों सुनेंगे और मुझे लोन क्यों देंगे। अमित ने पूछताछ की तो उसे मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी मिली और अधिक जानकारी लेने के लिए जिला उद्योग केन्द्र गया। अमित ने वहां मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत डीजे साउण्ड सिस्टम के व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए आवेदन कर दिया, कुछ ही दिनों में उसका 10 लाख रू. का ऋण प्रकरण उद्योग विभाग से स्वीकृत हो गया, जिसके आधार पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने उसे 10 लाख रू. का लोन दे दिया। अमित ने साउण्ड सिस्टम का पूरा सेट खरीद लिया, अब वह शादी, ब्याह व अन्य कार्यक्रमों में साउण्ड सिस्टम किराये से देकर हर माह 25-30 हजार रू. की आय प्राप्त कर रहा है। इस तरह स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने का अमित का सपना मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की मदद साकार हो गया। अमित खुद तो आत्मनिर्भर हो ही गया है तथा अपने परिवार का अच्छी तरह पालन पोषण कर पा रहा है, साथ ही कुछ अन्य बेरोजगार युवाओं को अपने व्यवसाय से जोड़कर उन्हें भी रोजगार दे रहा है।

No comments:

Post a Comment