AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 11 November 2019

मक्का व सोयाबीन उत्पादक किसानों के बोनी रकबे का होगा सत्यापन

मक्का व सोयाबीन उत्पादक किसानों के बोनी रकबे का होगा सत्यापन

खण्डवा 11 नवम्बर, 2019 - खरीफ-2018 के लिए फ्लेट भावांतर भुगतान योजना में पंजीकृत शेष रहे किसानों द्वारा तत्समय बोई गई फसल का सत्यापन राजस्व अधिकारियों द्वारा रिकार्ड के आधार पर किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने जिले के सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि वे भावांतर योजना के पोर्टल पर शेष रहे सभी किसानों का आगामी 20 नवम्बर तक ऑनलाइन सत्यापन दर्ज करायें। उन्होंने निर्देश दिए है कि खरीफ-2018 के समय मक्का व सोयाबीन उत्पादक सभी किसानों का सत्यापन किया जायें, कोई भी किसान छूट न जायें।  

No comments:

Post a Comment