Thursday, 14 November 2019

स्वयं की दुकान शुरू की, तो आय बढ़कर हुई चार गुनी और घर में आई खुशहाली

 खुशियों की दास्तां

स्वयं की दुकान शुरू की, तो आय बढ़कर हुई चार गुनी और घर में आई खुशहाली

खण्डवा 14 नवम्बर, 2019 - खण्डवा जिले के खालवा विकासखण्ड मुख्यालय निवासी श्री दिनेश मसकोले पूर्व में किसी अन्य की दुकान में काम करते थे, जहां उन्हें मात्र 3500 रूपये महीने मजदूरी मिलती थी, जिससे परिवार का पालन पोषण बहुत मुश्किल से होता था। परिवार की जरूरतों की पूर्ति के लिए आय बढ़ाना जरूरी था, सो दिनेश ने स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने का निर्णय लिया और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत ऋण लेने का प्रयास प्रारंभ किया। उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र खण्डवा में जाकर आवेदन किया, तो कुछ ही दिनों में उन्हें बैंक ऑफ इंडिया खालवा से 5 लाख रूपये का ऋण स्वीकृत हो गया। दिनेश ने ऋण में मिली राशि से जनरल स्टोर्स व किराने की दुकान प्रारंभ कर दी। दिनेश हर माह ऋण की किश्त भी नियमित रूप से चुका रहे है। बैंक की ऋण की किश्त चुकाने के बाद हर महीने दिनेश लगभग 15 हजार रूपये आसानी से कमा लेते है, जिससे परिवार का पालन पोषण बेहतर ढंग से हो पा रहा है। दिनेश बताते है कि प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना उनके परिवार के लिए वरदान सिद्ध हुई है। 

No comments:

Post a Comment