AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 November 2019

जनशिकायतों के त्वरित निराकरण पर पुलिस अधीक्षक की सराहना

जनशिकायतों के त्वरित निराकरण पर पुलिस अधीक्षक की सराहना

खण्डवा 14 नवम्बर, 2019 - जन अधिकार कार्यक्रम में दर्ज शिकायतों के निराकरण के मामले में प्रदेश के गृह पुलिस विभाग ने पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह की सराहना की है। उप सचिव गृह श्री आशीष भार्गव ने पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह को अर्द्धशासकीय पत्र लिखकर उल्लेख किया है कि जन अधिकार कार्यक्रम में दर्ज शिकायतों के मामले में खण्डवा जिले में 100 प्रतिशत लंबित शिकायतों का निराकरण किया गया, जिसके कारण गृह पुलिस विभाग द्वारा जन अधिकार कार्यक्रम में 91.99 प्रतिशत निराकरण के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह को शुभकामनाएं और बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment