Wednesday, 13 November 2019

स्वरोजगार योजना की मदद से हरिशंकर की आय बढ़ी, तो घर में आई खुशहाली

खुशियों की दास्तां

स्वरोजगार योजना की मदद से हरिशंकर की आय बढ़ी, तो घर में आई खुशहाली

खण्डवा 13 नवम्बर, 2019 - प्रदेष सरकार द्वारा प्रारंभ की गई स्वरोजगार योजनाओं की मदद से  बेरोजगार युवाओं के जीवन में खुषहाली आ रही है। अन्त्यवसायी सहकारी विकास समिति द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की मदद से खण्डवा शहर के सूरजकुण्ड निवासी हरिशंकर पिता रामप्रसाद सागुले जो कि कुछ माह पूर्व दूसरों के यहां ऑटो चलाकर 6 हजार रू. महीने कमा पाते थे। अब उन्हें इस योजना के तहत ऑटो रिक्षा खरीदने के लिए आर्थिक मदद मिली और वे ऑटो मालिक बनकर 15-20 हजार रूपये आसानी से हर महीने कमा लेते है। 
हरिशंकर ने बताया कि उसने सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के बारे में सुना तो अन्त्यवसायी कार्यालय जाकर पूछताछ की और आवेदन कर दिया। कुछ दिनों में उनका 3 लाख रूपये का प्रकरण स्वीकृत हो गया। सेन्ट्रल बैंक शाखा खण्डवा द्वारा दिए गए ऋण के साथ 90 हजार रूपये अनुदान भी उन्हें मिल गया। ऑटो रिक्षा के मालिक बनकर हरिशंकर बहुत खुष है और कहता है कि स्वयं ऑटो रिक्शा का मालिक बनकर उसके परिवार प्रतिष्ठा तो बढ़ी ही है साथ ही घर परिवार में खुशहाली भी आई। हरिशंकर बताता है कि वह हर माह नियमित रूप से बैंक ऋण की किश्त चुका रहा है। अपना खुद का ऑटो चलाकर हरिशंकर अब हर माह 15 से लेकर 20 हजार रूपये तक आसानी से कमा लेते है, जिससे परिवार का पालन पोषण पहले से बेहतर ढंग से कर पा रहे है।  

No comments:

Post a Comment