मिशन इन्द्रधनुष द्वितीय चरण की कार्यशाला सम्पन्न
खण्डवा 15 नवम्बर, 2019 - मिशन इन्द्रधनुष द्वितीय कार्यशाला शुक्रवार को आयोजित की गई। कार्यशाला में सभी बी.एम.ओ., बी.पी.एम., बी.ई.ई., बी.सी.एम. उपस्थित थे। डब्ल्यू.एच.ओ. के सर्वेलेंस ऑफिसर डॉ. अविनाश कनेरे द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से मिशन इन्द्रधनुष टीकाकरण की सूक्ष्म कार्य योजना तैयार के लिए उपस्थित बीएमओ को बताया कि अपने कार्य क्षेत्र के ऐसे एरिया जहां जन्म से 2 वर्ष तक के बच्चे नियमित टीकाकरण से किसी कारणवश छूट गये है उन्हें और गर्भवती महिला जो टीकाकरण से छूटी हुई ऐसे हितग्राहियों की नामजद लिस्ट बनाकर सूक्ष्म कार्य योजना बनाई जावें ताकि कोई बच्चा व गर्भवती महिला टीकाकरण से वंंिचत न रहे। इसके लिए निमार्णाधीन कार्य स्थल, ईट भट्टे, सलम ऐरिया, आदि को सम्मिलित किया जाये इसके लिए आशा ओर स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर छुटे हुए बच्चों व गर्भवती महिलाओं की लिस्ट तैयार की जावें । साथ ही ग्राम स्तर पर इसका अभी से ग्रामीणजन व हितग्राहियों को जानकारी दी जावें । यह मिशन इन्द्रधनुष द्वितीय का प्रथम चरण 2 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक, द्वितीय चरण 6 जनवरी से 12 जनवरी 2020, तृतीय चरण 3 फरवरी से 13 फरवरी तक, चतुर्थ चरण 2 मार्च से 12 मार्च 2019 तक आयोजित होगा। कार्यशाला में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके सेठिया, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार, डीपीएम डॉ. शिवराजसिंह चौहान व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment