AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 11 November 2019

550 वें ‘‘प्रकाश पर्व‘‘ के अवसर पर सरकारी कार्यालयों में आज होगी रोशनी

550 वें ‘‘प्रकाश पर्व‘‘ के अवसर पर सरकारी कार्यालयों में आज होगी रोशनी

खण्डवा 11 नवम्बर, 2019 - श्री गुरुनानकदेव जी की 550 वीं जयंती पर आयोजित होने वाले प्रकाश पर्व के अवसर पर 12 नवम्बर को प्रदेश के सभी शासकीय भवनों पर विद्युत साज-सज्जा की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के निर्देशानुसार राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिये हैं।
    उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार ने श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में गठित समिति की बैठक मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की अध्यक्षता में गत दिनों मंत्रालय भोपाल में हुई थी, जिसमें उन्होंने निर्देश दिये थे कि 12 नवम्बर को प्रदेश के सभी शासकीय भवनों पर विद्युत साज-सज्जा की जाए। सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के सभी विभागाध्यक्षों, अध्यक्ष राजस्व मंडल ग्वालियर, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया है। परिपत्र में 12 नवम्बर को श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर सभी शासकीय भवनों में प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए गये हैं।

No comments:

Post a Comment