AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 13 November 2019

निःशक्त प्रोत्साहन योजना में अमर सिंह को मिली 2 लाख रू. की राशि

खुशियों की दास्तां

निःशक्त प्रोत्साहन योजना में अमर सिंह को मिली 2 लाख रू. की राशि 

खण्डवा 13 नवम्बर, 2019 - प्रदेष सरकार की निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 2 लाख रू. की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। खण्डवा जिले के खालवा विकासखण्ड के ग्राम डाबिया निवासी अमर सिंह पिता बालाजी कलमे जिनकी कि दोनों आंखें बचपन से ही खराब हो गई थी। अमर सिंह का विवाह पिछले दिनों सम्पन्न हुआ। अमर सिंह को सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग की ओर से 2 लाख रू. की प्रोत्साहन राशि मिल गई है, जिससे वह बहुत खुश है और अपना वैवाहिक जीवन अच्छी तरह व्यतीत कर सकेगा। बुधवार को डिप्टी कलेक्टर एवं सामाजिक न्याय विभाग की प्रभारी उपसंचालक श्रीमती हेमलता सोलंकी ने अमर सिंह को 1 लाख रू. की एफडी भेंट की और उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सोलंकी ने बताया कि अमर सिंह के खाते में 1 लाख रू. कुछ दिन पूर्व जमा कराये जा चुके है। 

No comments:

Post a Comment