AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 14 November 2019

26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जायेगा

26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जायेगा

खण्डवा 14 नवम्बर, 2019 - आगामी 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाने के निर्देश प्रदेश सरकार के विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा जारी किए गए है। उल्लेखनीय है कि देश की आजादी के बाद 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा तैयार संविधान को स्वीकार किया गया था। इस वर्ष संविधान स्वीकार करने की 70 वीं वर्षगांठ को समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। इस अवसर पर 26 नवम्बर से 14 अप्रैल 2020 को अम्बेडकर जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार इस दौरान नागरिकों के मूलभूत कर्त्तव्यों के प्रति जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे। ये कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज, विधिक सहायता विभाग द्वारा आयोजित किए जायेंगे। मूलभूत कर्त्तव्यों के पालन की नागरिकों को ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में कार्यक्रम आयोजित कर शपथ भी दिलाई जायेगी। 

No comments:

Post a Comment