14 नवम्बर को प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. नेहरू की 130वीं वर्षगाँठ मनाई जायेगी
नेहरू जी की विरासत को प्रतिष्ठापित करने के लिये वर्ष भर आयोजित होंगे कार्यक्रम
खण्डवा 6 नवम्बर, 2019 - प्रदेश में आगामी 14 नवम्बर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू की 130वीं वर्षगाँठ मनाई जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि युवाओं और विद्यार्थियों में नेहरू जी की विरासत को प्रतिष्ठापित करने के लिये सभी विश्वविद्यालयों और शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों में वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को वर्ष भर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों और सेमिनार की रूपरेखा तैयार करने के लिये कहा गया है। कार्यक्रमों और सेमिनार में विद्यार्थियों, शोधार्थियों, प्राध्यापकों, गणमान्य नागरिकों ओर जन-प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा।
नेहरू जी की 130वीं वर्षगाँठ पर सभी विश्वविद्यालयों और शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालयों में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के सेमीनार और कार्यक्रम के लिये महत्वपूर्ण विषय निर्धारित किये गये हैं। ये कार्यक्रम व सेमिनार जिन विषयों पर केन्द्रित होंगे, उनमें नेहरू और धर्मनिरपेक्षता, नेहरू और प्रजातंत्र, नेहरू और भारत की संकल पना, नेहरू और शिक्षा, नेहरू और आधुनिक भारत का निर्माण, नेहरू की विदेश नीति, नेहरू और विधि सम्मत शासन, नेहरू एवं वैज्ञानिक अभिरूचि का विकास, नेहरू एवं इतिहास बोध, नेहरू एवं लेखन की अभिव्यक्ति, नेहरू एवं समाजवाद, नेहरू एवं बौद्धिक उदारवार, नेहरू एवं गुट निरपेक्षता तथा नेहरू एवं भारत का स्वतंत्रता संघर्ष जैसे विषय शामिल है।
No comments:
Post a Comment