संजय नगर के स्वास्थ्य शिविर में 108 मरीजों का हुआ उपचार
खण्डवा 12 नवम्बर, 2019 - गुरूनानक देवजी के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर दादाजी वार्ड खंडवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 108 मरीजों का उपचार किया, जिसमें महिला 79 व पुरूष 29 शामिल है। इन मरीजों में बी.पी. के 16, शुगर 23 व अन्य बीमारी के 69 मरीजों का निः शुल्क उपचार किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत, डॉ. अनिरूद्ध कौशल, डॉ. गेब्रियल ढाकसे द्वारा मरीजों की जांच कर उपचार किया गया।


No comments:
Post a Comment