Monday, 9 September 2019

अज्ञात वाहन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों व घायलों को आर्थिक मदद स्वीकृत

अज्ञात वाहन दुर्घटना के मृतकों के परिजनों व घायलों को आर्थिक मदद स्वीकृत
5 मृतको के लिए 25-25 हजार रू. व 4 घायलों को 7500-7500 रू. की सहायता स्वीकृत

खण्डवा 9 सितम्बर, 2019 - गत दिनों जिले में हुई विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में अज्ञात वाहन की टक्कर से मृत 5 लोगों के परिजनों को 25-25 हजार रूपये तथा 4 अन्य घायलों को 7500-7500 रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है। अपर कलेक्टर श्री राजेश जैन ने बताया कि इंदौर इच्छापुर मार्ग पर गत 9 मई को संजू बाई पति कैलाश निवासी चैन्नई, श्रीमती माधूरी पति छोगालाल निवासी भण्डारिया एवं छगन पिता चमारिया निवासी बामझर जुनापानी तथा राज पिता रविन्द्र राठौर निवासी देशगांव की मृत्यु अज्ञात वाहन दुर्घटना में हुई थी। इसके अलावा संतोष पिता परदास निवासी कुसुम्बिया जिला खरगोन की मृत्यु 3 अप्रैल को अज्ञात वाहन दुर्घटना में हुई थी। इन पांचों के मृतकों के परिजनों को 25 हजार - 25 हजार रूपये के मान से कुल 1.25 लाख रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसके अलावा सुलगांव से बोराडीमाल पर अज्ञात वाहन सड़क दुर्घटना में घायल श्री अजगर , मोहरर्म , अम्मीर व मुकर्रम को 7500-7500 रूपये के मान से कुल 30 हजार रू. की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। 

No comments:

Post a Comment