Saturday, 7 September 2019

किशोरी दिवस के अवसर पर बालिकाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

किशोरी दिवस के अवसर पर बालिकाओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

खण्डवा 7 सितम्बर, 2019 - एकीकृत बाल विकास परियोजना खण्डवा ग्रामीण के अंतर्गत शनिवार को 11 से 14 वर्ष की किशोरी बालिकाओं के सर्वागीण विकास के लिए किशोरी दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान किशोरी बालिकाओं का एनीमिया की जांच स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई। आयोजन के दौरान किशोरियों को पोषण एवं स्वास्थ्य, शिक्षा , लालिमा, उदिता आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। किशोरियेां के शारीरिक , मानसिक विकास के लिए व्यायाम एवं खेलकूद कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों को पुरस्कार भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास खण्डवा ग्रामीण से श्रीमती सुनिति कनोजिया, शैलश्री चौरे, श्रीमती मालिनी बरोले एवं रूखसाना खान उपस्थित थी। इस दौरान पीरामल फाउण्डेशन के श्री मुकेश सुनानिया तथा पंकज जोशी भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment