Thursday, 5 September 2019

ग्राम भराड़ी में आज जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा

‘आपकी सरकार आपके द्वार‘ के तहत
ग्राम भराड़ी में आज जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होगा 

खण्डवा 5 सितम्बर, 2019 - ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होने तथा समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों के आयोजन की शुरूआत की गई। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 6 सितम्बर को हरसूद विकासखण्ड की ग्राम पंचायत भराड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 6 सितम्बर को प्रातः 9 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय से बस रवाना होगी, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।  

No comments:

Post a Comment