गत 24 घण्टेें में हरसूद में 4.4, पुनासा में 7 व खालवा में 2 मि.मी. हुई वर्षा
खण्डवा 16 सितम्बर, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में कुल 13.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई, जिसमें से खण्डवा में 0 मि.मी., हरसूद में 4.4 मि.मी., पंधाना में 0 मि.मी., पुनासा में 7 मि.मी. तथा खालवा में 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 1 जून से आज तक खण्डवा में 1897, हरसूद में 767.8 मि.मी., पंधाना में 797.8 मि.मी., पुनासा में 757 मि.मी. व खालवा में 992 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 1042.3 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है, जबकि गत वर्ष 16 सितम्बर तक 657.6 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी।
No comments:
Post a Comment