Tuesday, 13 August 2019

सड़क दुर्घटना में मदरसे के घायल विद्यार्थियों का उपचार जारी

सड़क दुर्घटना में मदरसे के घायल विद्यार्थियों का उपचार जारी 

खण्डवा 13 अगस्त, 2019 - एसडीएम पुनासा डॉ. ममता खेड़े ने बताया कि मंगलवार को पुनासा विकासखण्ड के ग्राम सुलगांव स्थित मदरसे के 26 बच्चें ईद की दावत हेतु आयशर वाहन से ग्राम बोराडी जा रहे थे। करोली पुलिया के पास अचानक आयशर वाहन का संतुलन बिगड़ने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 12 बच्चे घायल हो गये। उन्होंने बताया कि इन बच्चों का इलाज जारी है। कुल 4 बच्चों को बड़वाह स्थित दादाजी चिकित्सालय में सीटी स्केनिंग के लिए पहुंचाया गया है, इनमें असगर पिता इस्लाम, मोहरम शाह पिता जावेद, अमीर पिता तमीज तथा मुकर्रम पिता नियाज शामिल है। इसके अलावा 6 अन्य बच्चों को गुर्जर हास्पिटल सनावद के आई.सी.यू. वार्ड में भर्ती कराया गया है, इनमें सरताज पिता अबीब, मोहम्मद नवाज पिता मेहफूज, शददर पिता जफरूल, सकलेन पिता जाहगीर , शहनवाज पिता अहमद शामिल है। इसके साथ ही 2 अन्य बच्चे सरफराज पिता याकूब व आलम को गुर्जर हॉस्पिटल सनावद के जनरल वार्ड में भर्ती कराया गया है। एसडीएम डॉ. खेड़े ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं। घायल बच्चों का उपचार जारी है। बच्चों को आवश्यक सहायता दिलाने के लिए राजस्व अधिकारी प्रकरण तैयार कर रहे है। 

No comments:

Post a Comment