Tuesday, 13 August 2019

स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूलों व मदरसों में होगा विशेष भोज

स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी स्कूलों व मदरसों में होगा विशेष भोज
निरीक्षण के लिए अधिकारियों को सौंपे दायित्व

खण्डवा 13 अगस्त, 2019 - जिले में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मध्यान्ह भोजन के रूप में सभी शासकीय स्कूलों तथा शासन से अनुदान प्राप्त स्कूलों व मदरसों में विद्यार्थियों को विशेष भोज दिया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि सभी जनपद पंचायतों तथा नगरीय निकायों को निर्देश दिए गए है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों को स्कूलों में सब्जी, पूड़ी, खीर या सब्जी, पूड़ी हलवा के साथ लड्डू का वितरण भी सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए है कि विशेष भोेज तैयार करते समय एवं वितरण के समय स्वच्छता व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जायें। 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष भोज स्कूलों व मदरसों में वितरित किया गया अथवा नही इसके निरीक्षण के लिए भी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल द्वारा जारी आदेश अनुसार एसडीएम हरसूद प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय शिवरिया में विशेष भोज का निरीक्षण करेंगे, जबकि एसडीएम खण्डवा प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय केहलारी व ग्राम डोहरानी के स्कूलों में विशेष भोज का निरीक्षण करेंगे। इसी तरह एसडीएम पुनासा प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय नरलाय में विशेष भोज का निरीक्षण करेंगे। एसडीएम पंधाना प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय जिरवन में विशेष भोज का निरीक्षण करेंगे। संयुक्त कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाड़े को छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम कोडावद के स्कूल में विशेष भोज का निरीक्षण करेंगे। 
नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह खालवा विकासखण्ड के ग्राम जामनिया सरसरी, नायब तहसीलदार पंधाना ग्राम पाडल्या, नायब तहसीलदार खण्डवा ग्राम भेसावां, तहसीलदार खण्डवा ग्राम रिछी, तहसीलदार पुनासा ग्राम गुयड़ा, उपसंचालक नगर ग्राम निवेश ग्राम कालमुखी के स्कूलों में निरीक्षण करेंगे। जबकि नायब तहसीलदार छैगांवमाखन को ग्राम सिरसौद, एसडीओ कृषि हरसूद को ग्राम मोगलरैयत, सहायक संचालक मत्स्य उद्योग को खेडीकित्ता , सहायक खनिज अधिकारी को बलड़ी विकासखण्ड के ग्राम झागरिया, जिला आबकारी अधिकारी को ग्राम जामनी मूंदी, नायब तहसीलदार हरसूद को ग्राम सोमगांव, सीडीपीओ छैगांवमाखन को ग्राम चमाटी, सहायक संचालक शिक्षा को ग्राम मालूद बलड़ी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जामधड़, महिला सशक्तिकरण अधिकारी को ग्राम कुसुमदिया, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी को ग्राम शाहपुरामाल, परियोजना संचालक आत्मा को ग्राम मोहना के स्कूलों में विशेष भोज निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है।
इसी तरह कार्यपालन यंत्री आरईएस को ग्राम मोरधड़ी, महाप्रबंधक ग्रामीण सड़क योजना को ग्राम लछोरामाल, जिला पंजीयक खण्डवा को पिपलोद खास, सहायक श्रम अधिकारी को ग्राम कसरावद हरसूद, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी को ग्राम पोखरिया, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को ग्राम नेतनगांव, उपसंचालक पशु चिकित्सा को ग्राम बडियाग्यासुर, उपसंचालक सामाजिक न्याय को ग्राम टाकलखेड़ा, ईई पीएचई को ग्राम डाबी, उपसंचालक औद्योगिक सुरक्षा को ग्राम जामनी सैयद, जिला आपूर्ति अधिकारी को ग्राम दियानतपुरा, उपसंचालक उद्यानिकी को ग्राम मातापुर, एसडीओ पीआईयू को ग्राम सोमगांव, सीडीपीओ खालवा को ग्राम उदयमाल, महाप्रबंधक उद्योग को ग्राम खिराला, जिला योजना अधिकारी को ग्राम सुलगांव बंजारी, उपायुक्त सहकारिता को ग्राम भूतनी रैयत, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड को ग्राम बरमलाय रैयत, प्रबंधक लोक सेवा केन्द्र को ग्राम दूधवास, उपसंचालक कृषि को ग्राम मोहालखारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास को ग्राम इस्लामपुर के स्कूल में विशेष भोज के निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया है। सभी अधिकारियों को निरीक्षण के उपरांत निर्धारित प्रारूप में जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment