कृषक पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र 16 अगस्त तक आमंत्रित
खण्डवा 1 अगस्त, 2019 - कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम ‘‘आत्मा‘‘ के परियोजना संचालक श्री आनंद सिंह सोलंकी ने बताया कि वर्ष 2018-19 की गतिविधियों के आधार पर कृषकों व कृषक समूहों को पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे। कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीक उपज एवं उत्पादकता के आधार पर किसानों को पुरस्कृत किया जायेगा। कृषकों एवं कृषक समूहों से पुरस्कार के लिए 16 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
परियोजना संचालक श्री सोलंकी ने बताया कि कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए जिले के सभी 7 विकासखण्डों के 5-5 किसानों को 10-10 हजार रू. के पुरूस्कार दिए जायेंगे। इस तरह जिले में कुल 35 किसान पुरूस्कृत होंगे। इसके अलावा जिला स्तरीय सर्वोत्तम पुरूस्कार के रूप में जिले के किसानों को 25-25 हजार रू. के कुल 5 पुरूस्कार कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी गतिविधियों के लिए दिए जायेंगे। परियोजना संचालक श्री सोलंकी ने बताया कि किसानों के समूहों को भी इन 5 गतिविधियों के लिए 20-20 हजार रूपए के कुल 5 पुरूस्कार दिए जायेंगे। इसके अलावा राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरूस्कार के रूप में सभी जिलों से 1-1 सर्वश्रेष्ठ किसान को 50 हजार रू. का पुरूस्कार दिया जायेगा।
No comments:
Post a Comment