वित्त आयोग की अनुशंसा पर नगर निगम खण्डवा के लिए 1.11 करोड़ रू. स्वीकृत
खण्डवा 2 अगस्त, 2019 - नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा 14वें वित्त आयोग की जनरल बेसिक ग्रांट 2019-20 की कुल राशि के तहत प्रदेश के 378 नगरीय निकायों के लिए 114.79 करोड़ रू. स्वीकृत किए गए है। स्वीकृत राशि में प्रदेश के 16 नगर निगमों को 54.23 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। जबकि प्रदेश की 98 नगर-पालिकाओं को 33.55 करोड़ और प्रदेश की 264 नगर परिषदों को लगभग 27 करोड़ रू. शामिल है। जारी आदेश अनुसार नगर निगम खण्डवा को 1 करोड़ 11 लाख 51 हजार रू., बुरहानपुर नगर निगम को 1 करोड़ 12 लाख 94 हजार रू. स्वीकृत किये गये हैं।
No comments:
Post a Comment