Saturday, 13 July 2019

दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आज

दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आज 

खण्डवा 13 जुलाई, 2019 - प्रदेश में गत 10 जून से लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और महिला-बाल विकास विभाग द्वारा दस्तक अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दस्तक अभियान के तहत  आँगनवाड़ी, एएनएम और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान कर उनके उपचार की व्यवस्था कर रहे है, जिससे कि बाल-मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके। 
खण्डवा जिले में दस्तक अभियान की अब तक की प्रगति की विकासखण्डवार समीक्षा रविवार को कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि यह समीक्षा बैठक स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में दोपहर 12 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में सभी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी व सभी विकासखण्ड परियोजना अधिकारी, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और महिला-बाल विकास विभाग सभी सेक्टर सुपरवाइजर्स व एएनएम भी उपस्थित रहेंगी। 

No comments:

Post a Comment