माहर्षि वाल्मिकी प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत होंगे ऑनलाइन आवेदन
खण्डवा 12 जुलाई, 2019 - जेईई, क्लेट, एम्स, नीट की वर्ष 2019 की परीक्षा के माध्यम से आईआईटी, एनआईटी, विधि संस्थानों में चयनित होकर उत्कृष्ट संबंधित संस्थान में प्रवेश लेने वाले अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को महर्षि वाल्मिकी प्रोत्साहन योजना वर्ष 2019-20 में प्रोत्साहन राशि आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश की पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण होने की सूचना एवं संस्था में प्रवेश लेने की प्रमाणित जानकारी के साथ आवेदन प्रस्तुत करना होगा। आवेदक मप्र का मूल निवासी अनुसूचित जाति वर्ग का सदस्य हो। महर्षि वाल्मिकी प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी विभागीय एससी डवलपर्स पोर्टल पर देखी जा सकती हैं।
No comments:
Post a Comment