Monday, 15 July 2019

रेशम पालन के लिए ई-पंजीयन प्रारंभ

रेशम पालन के लिए ई-पंजीयन प्रारंभ

खण्डवा 15 जुलाई, 2019 - रेशम संचालनालय द्वारा प्रदेश के ऐसे कृषक जो निजी भूमि में 01 एकड़ क्षेत्र में शहतूत के पौधरोपण एवं रेशम कृमिपालन कर ककून उत्पादन करना चाहते है, उसके लिए पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ऑनलाईन पंजीयन की व्यवस्था ई-रेशम पोर्टल www.eresham.mp.gov.in  पर प्रांरभ की गई है । रेशम कृमि पालन में रूचि रखने वाले कृषक अपना आवेदन उक्त पोर्टल पर पंजीकृत कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए ई-रेशम पोर्टल में संपर्क कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment