Monday, 15 July 2019

दस्तक अभियान की कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने की समीक्षा


दस्तक अभियान की कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने की समीक्षा

खण्डवा 14 जुलाई, 2019 - प्रदेश में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और महिला-बाल विकास विभाग द्वारा दस्तक अभियान संचालित किया जा रहा है। इस दस्तक अभियान के तहत  आँगनवाड़ी, एएनएम और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में प्रमुख बाल्यकालीन बीमारियों की सामुदायिक स्तर पर सक्रिय पहचान कर उनके उपचार की व्यवस्था कर रहे है, जिससे कि बाल-मृत्यु दर में प्रभावी कमी लाई जा सके। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुंद्ररियाल ने रविवार को गौरीकुंज सभाकक्ष में जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, सुपरवाईजर और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर दस्तक अभियान की अब तक की प्रगति की ग्रामवार समीक्षा की। बैठक में उन्होंने अब तक हुई प्रगति पर असंतोष जताया तथा और अधिक गति से काम करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को घर घर भेजकर बच्चों की जानकारी संकलित करने तथा प्राप्त जानकारी की ऑनलाइन फीडिंग विभागीय पोर्टल पर शीघ्रता से कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। 
बैठक में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत अभी तक 97218 बच्चों का सर्वे हो चुका है। दस्तक दलों द्वारा जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों का घर-घर जाकर सर्वे किया गया है सर्वे के दौरान चिन्हित किये गये बच्चों के डाटा की एन्ट्री करने के लिए ब्लॉक के बी.पी.एम. और सुपरवाईजर को जबाबदारी देते हुए निर्दश दिये किं ग्रामवार डाटा का मिलान कर ऑन लाईन एन्ट्री 8 दिवस में करना सुनिश्चिित करें । कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को भी इस अभियान में रूचि लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने चिन्हित बच्चें जिसमें कुपोषित, एनिमिया, निमोनिया, सेप्सिस और अन्य बीमारियों से ग्रसित है उनका उपचार के लिए सभी खंड चिकित्सा अधिकारी व परियोजना अधिकारियों को सेक्टरवार कार्ययोजना तैयार ब्लाकॅ स्तर पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर बच्चों का उपचार करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने कहा कि एनिमिक बच्चों को जिला अस्पताल में खून चढ़वाया जावें और कुपोषित बच्चों को एन.आर.सी. भर्ती कर उपचार किया जावें तथा उनकी एन्ट्री दस्तक साफ्टवेअर में दर्ज करवायें। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने मून्दी, खालवा, हरसूद ब्लॉक के बी.एम.ओ. को निर्देश दिये किं सभी बच्चों की शत्प्रतिशत एन्ट्री होना सुनिश्चिित करें । उन्होंने कहा कि शेष बचे ग्रामों का 8 दिवस में सर्वे कर कार्य पूर्ण किया जाए । बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. डी.एस. चौहान, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. एन.के. सेठिया, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री आरोरा, दस्तक नोडल अधिकारी व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार, डी.पी.एम. डॉ. शिवराज सिंह चौहान आदि मौजूद थे । 

No comments:

Post a Comment