Tuesday, 16 July 2019

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने मृतक बच्चों के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की

प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने मृतक बच्चों के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की


खण्डवा 16 जुलाई, 2019 -  प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट का मंगलवार को खण्डवा आगमन हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने इमलीपुरा क्षेत्र में उन तीन बालकों के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की, जिनकी मृत्यु गत रविवार को इमलीपुरा स्थित शक्कर तालाब में डूबने से हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने इस अवसर पर परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद दिलाई जाएगी। इस दौरान मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल तथा बुरहानपुर विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह के अलावा कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल, पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिवदयाल सिंह सहित विभिन्न अधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment