Tuesday, 18 June 2019

डायलिसिस यूनिट से मरीजों को मिलने लगी है प्रायवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं

खुशियों की दास्तां

डायलिसिस यूनिट से मरीजों को मिलने लगी है प्रायवेट अस्पतालों जैसी सुविधाएं

खण्डवा 18 जून, 2019 - जिला चिकित्सालय खण्डवा में दिन प्रतिदिन मरीजों के लिये सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जिसका वास्तविक लाभ मरीजो को मिलने लगा है। इसी क्रम में गत दिनों मरीजों ने स्वयं सफलता की बानगी का उदाहरण देते हुए अपनी आप बीती सांझा करते हुए मरीज रमेश पिता फत्तुलाल प्रजापत निवासी इंदौर नाका खण्डवा ने बताया कि गत 3 वर्षो से उसकी किडनी खराब होने के कारण डॉक्टरों ने डायलिसिस कराने की सलाह दी, जिसमें मुझे इंदौर जाना पड़ता था तथा डायलिसिस कराने में प्रतिवर्ष 2 से 2.50 लाख खर्च होते थे। 
रमेश ने बताया कि वह अपनी डायलिसिस कराने के लिए अब तक लगभग 7 लाख रूपये खर्च कर चुका है। पिछले दिनों रमेश को पता चला कि जिला चिकित्सालय खण्डवा में डायलिसिस यूनिट का संचालन प्रारंभ हो गया है, तो अस्पताल आकर उसने भी अपनी डायलिसिस करवाई। रमेश बताता है कि जिला अस्पताल में डायलिसिस करवाकर ऐसा लगा जैसे प्रायवेट अस्पताल में डायलिसिस करवा रहा हॅूं और मेरे जैसे कई मरीज इस बेहतर सुविधा का लाभ उठा रहे है। रमेश जिला अस्पताल में बेहतर डायलिसिस सुविधा के लिए सिविल सर्जन सहित सम्पूर्ण स्टॉफ का आभार प्रकट करता है। 

No comments:

Post a Comment