Thursday, 13 June 2019

बेरोजगार युवाओं के लिए सभी विकासखण्डों में आयोजित होगा भर्ती केम्प शिविर

बेरोजगार युवाओं के लिए सभी विकासखण्डों में आयोजित होगा भर्ती केम्प शिविर

खण्डवा 13 जून, 2019 - भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं जिला पंचायत एवं मध्यप्रदेश डे. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए भर्ती केम्प शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती शिविर का आयोजन सिक्यूरिटी स्केल काउन्सिलिंग इंडिया लिमिटेड जवासा नीमच द्वारा सातों विकासखण्डों में किया जायेगा। भर्ती शिविर 17 जून को जनपद पंचायत छैगांवमाखन में, 18 जून को जनपद पंचायत हरसूद में, 19 जून को जनपद पंचायत पंधाना में, 20 जून को जनपद पंचायत खालवा में, 21 जून को जनपद पंचायत बलड़ी-किल्लौद में, 22 जून को जनपद पंचायत पुनासा एवं 24 जून को जनपद पंचायत खण्डवा में आयोजित होंगे। ये शिविर सभी विकासखण्ड मुख्यालय पर निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किए जायेंगे। भर्ती शिविर में वे बेरोजगार अभ्यर्थी शामिल हो सकते है जिनकी योग्यता 10वी पास या फेल, उम्र 20 से 35 वर्ष , ऊँचाई 168 से.मी. होना आवश्यक है। सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वी पास उम्र 21 से 35 वर्ष, ऊँचाई 170 से.मी., एवं सीआईटी कस्टोडियन ऊँचाई 165 से.मी. होना आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में दो पासपोर्ट फोटो, आधार कार्ड, रजिस्ट्रेशन शुक्ल 250 रूपये के साथ उपस्थित हो सकते है। 

No comments:

Post a Comment