Thursday, 13 June 2019

भौगोलिक सूचना प्रणाली से विकास कार्यो को मिलेगी नई दिशा

भौगोलिक सूचना प्रणाली से विकास कार्यो को मिलेगी नई दिशा

खण्डवा 13 जून, 2019 - जिले के कृषि, उद्यानिकी , जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी , खनिज विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ साथ जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को भौगोलिक सूचना प्रणाली के संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण मध्यप्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे भौगोलिक सूचना प्रणाली की मदद से जिले का व्यवस्थित विकास कर सकते है। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक एवं भौगोलिक सूचना प्रणाली के प्रदेश प्रमुख डॉ. संदीप गोयल ने उपस्थित अधिकारियों को बताया कि जीआईएस पद्धति से नक्शे पर विकास कार्यो को व्यवस्थित तरीके से प्रदर्शित किया जा सकता है तथा विकास कार्यो को करने से पूर्व उनके संबंध में व्यवस्थित कार्य योजना तैयार की जा सकती है। डॉ. गोयल ने इस दौरान बताया कि जिले का जीआईएस पोर्टल तैयार कर लिया गया है। अब इसमें विभिन्न विभागों से संबंधित जानकारी फीड की जायेगी, जिससे जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान जीआईएस के कन्सल्टेंट श्री राकेश दुबे व किरण माने ने भी विस्तार से जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment