Tuesday, 18 June 2019

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक आर्थिक कल्याण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक आर्थिक कल्याण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 18 जून, 2019 - मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के व्यक्तियों को आर्थिक कल्याण के रूप में कृषि, उद्योग व्यवसाय स्थापित करने के लिये वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाना है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण ने बताया कि योजना अंतर्गत 50 हजार रूपये तक की परियोजना तक ही बैंक ऋण प्रकरण जिनका 50 प्रतिशत अनुदान की राशि रूपये 15 हजार से अधिक न हो प्राथमिकता के आधार पर आवेदन पत्र स्वीकृत किये जायेंगे। योजना का लाभ सेवा व्यवसाय के लिए देय होगा। हितग्राही को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग का हितग्राही होना चाहिए, आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हितग्राही किसी भी बैंक से डिफाल्टर न हो, वे निर्धारित आवेदन पर जो सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण खण्डवा से निःशुल् आवेदन प्राप्त कर सकते है। आयुक्त पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण म.प्र. भोपाल द्वारा जिले में पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 19 हितग्राहियों के लिये रूपये 2.85 लाख वित्तीय लक्ष्य अनुदान निर्धारित की है। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक के व्यक्ति निर्धारित आवेदन पत्र वेबसाइट https://msme.mponline.gov.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण खण्डवा से सम्पर्क कर सकते है।

No comments:

Post a Comment