AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 6 June 2019

क्रीड़ा परिसर खालवा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

क्रीड़ा परिसर खालवा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 6 जून, 2019 - सत्र 2019-20 में खण्डवा जिले के विकासखण्ड खालवा में आदिवासी विभाग द्वारा संचालित शासकीय आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर खालवा में प्रवेश चयन किया जाना है। छात्रों के नवीन चयन परीक्षा 11 जून से 12 जून तक छात्रों के बेटरी टेस्ट के आधार पर हॉकी, एथेलेटिक्स एवं बाक्सिंग खेलों में शर्तो के अधीन ली जायेगी। नवीन प्रवेश हेतु आवेदन पत्र अधीक्षक क्रीड़ा परिसर खालवा से प्राप्त कर सकते है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नीलेश रघुवंशी ने बताया कि सत्र 2019-20 में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी। छात्र अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना आवश्यक है। जिले एवं क्षेत्र का कोई बंधन नहीं है। उन्होंने बताया कि खेल परिसर में केवल कक्षा 6वी के छात्रों को ही प्रवेश दिया जायेगा। आयु सीमा 14 वर्ष से कम होना आवश्यक है। आयु की गणना 31 दिसम्बर 2019 के अनुसार की जायेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में चयन हेतु निर्धारित बेटरी टेस्ट में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। चयन परीक्षा में प्रवेश के समय कक्षा 5वी की मूल अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो आदि की मूल प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगी।  

No comments:

Post a Comment