AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 5 June 2019

ताइक्वांडों की टीम दिल्ली के लिए रवाना

ताइक्वांडों की टीम दिल्ली के लिए रवाना

खण्डवा 5 जून, 2019 - भारतीय खेल प्राधिकरण एवं कोरियन कल्चर सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में 6 से 10 जून तक आईजी स्टेडियम न्यू दिल्ली में आयोजित होने वाली ऑल इंडिया इंटर साई कोरियन एम्बेसेडर कप 2019 के लिए खण्डवा के चयनित खिलाड़ी 5 जून खंडवा रेल्वे स्टेशन से पठानकोट एक्सप्रेस से रवाना हुए। प्राधिकरण के प्रशिक्षक श्री सोमेश्वर राव ने बताया कि खंडवा प्राधिकरण से ताइक्वांडों की टीम में 10 खिलाडि़यों का चयन हुआ है जिनमें 4 बालिका व 6 बालक शामिल है। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाडि़यों में कु. देविका चौहान, हंसा चौहान, भावना रोतेला, सोनम राजपूत, आदित्य मसानी, मोहित यादव, यश शेंडगे, गौरव सिंह तोमर, कुणाल चौहान, पुष्पक महाजन आदि शामिल है। प्रशिक्षक श्री सोमेश्वर राव ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर साई कोरियन एम्बेसेडर कप 2019 में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों को एक माह का प्रशिक्षण कोरियन प्रशिक्षकों द्वारा साउथ कोरिया में दिया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment