Wednesday, 5 June 2019

वन-रक्षक भर्ती परीक्षा की जाँच के लिए समिति गठित

वन-रक्षक भर्ती परीक्षा की जाँच के लिए समिति गठित

खण्डवा 5 जून, 2019 - राज्य शासन ने वन-रक्षक भर्ती परीक्षा की जिला स्तर पर संधारित प्रतीक्षा-सूची को राज्य-स्तर पर संधारित करने में हुई विसंगतियों की जाँच के लिये प्रधान मुख्य वन संरक्षक (उत्पादन) की अध्यक्षता में समिति गठित की है। समिति में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन-1), पदेन सचिव वन सदस्य और अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रशासन-2) सदस्य सचिव मनोनीत किये गये हैं। यह समिति जाँच प्रतिवेदन 10 जून तक राज्य शासन को देगी।

No comments:

Post a Comment