Friday, 14 June 2019

अमानक उर्वरकों के विक्रय पंजीयन लायसेंस निरस्त

अमानक उर्वरकों के विक्रय पंजीयन लायसेंस निरस्त

खण्डवा 14 जून, 2019 - मे. नर्मदा कृषि सेवा केन्द्र छनेरा विकासखण्ड हरसूद द्वारा बेचा जा रहा सरदार नामक उर्वरक का विश्लेषण के लिए उर्वरक का ग्वालियर की प्रयोगशाला में परीक्षण कराया गया, जिसमें यह उर्वरक अमानक स्तर का पाया गया है। जिस पर उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने संबंधित विक्रेता का विक्रय पंजीयन लायसेंस निरस्त कर दिया गया है।
इसके अलावा में. मिश्रा कृषि सेवा केन्द्र पंधाना द्वारा बेचा जा रहा जिंक सल्फेट मोनो हाइड्रेड केरेट उर्वरक का उज्जैन की प्रयोगशाला में परीक्षण कराया गया, जिसमें यह उर्वरक अमानक स्तर का पाया गया। इसी तरह मे. रावजी ब्रदर्स पंधाना रोड खण्डवा द्वारा बेचा जा रहा सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक का भी नमूना लेकर ग्वालियर की प्रयोगशाला में परीक्षण कराया गया, जिसमें यह उर्वरक भी अमानक स्तर का पाया गया। जिस पर उप संचालक कृषि श्री गुप्ता ने इन अमानक स्तर के उर्वरकों के विक्रेताओं के विक्रय पंजीयन लायसेंस निरस्त कर दिए गए है। 

No comments:

Post a Comment