Tuesday, 14 May 2019

शिक्षकों का शैक्षिक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ

शिक्षकों का शैक्षिक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ 

खण्डवा 14 मई, 2019 - शिक्षा विभाग एवं आदिम जाति कल्याण विभाग के शिक्षकों को 6 दिवसीय प्रशिक्षण खण्डवा के श्री रायचंद नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा, शासकीय मोतीलाल नेहरू एवं शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय श्री आर.के. सेन ने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालय में हायर सेकेण्डरी के 11 विषयों का शैक्षिक उन्मुखीकरण प्रशिक्षण नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में 195 से अधिक शिक्षक विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। श्री सेन के बताया कि प्रतिदिन प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा कर उसके महत्व विद्यार्थियों को व संस्था को होने वाले लाभ पर चर्चा की गई। साथ ही फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं जीव विज्ञान के प्रशिक्षणार्थियों को प्रयोगशालाओं में भी ले जाकर प्रयोगों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण से हमारी विषय के प्रति समझ विकसित हो रही है, कठिन अवधारणाओं को अलग अलग विधियों से समझाया जा रहा है, इसका फायदा हम सभी को हो रहा है। टीचिंग एड गतिविधि आधारित रोचक शिक्षा से विषयवस्तु बहुत आसान हो गई है। इस प्रशिक्षण से अवश्य ही पढ़ाने का कौशल विषय की समझ तथा हमारा आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रशिक्षण से शिक्षकों में उत्साह है ओर प्रशिक्षण की सार्थकता सिद्ध हो रही है। 

No comments:

Post a Comment