Friday, 3 May 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने हरसूद में निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने हरसूद में निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया

खण्डवा 3 मई, 2019 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने शुक्रवार को हरसूद तहसील कार्यालय पहुंचकर वहां लोकसभा निर्वाचन के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी हरसूद श्री पार्थ जायसवाल व तहसीलदार श्रीमती स्वाति मिश्रा भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि बैतूल संसदीय क्षेत्र में स्थित खण्डवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में 6 मई को मतदान सम्पन्न होना है, जिसके लिए 5 मई को खण्डवा के डाइट परिसर से मतदान सामग्री लेकर मतदान दल रवाना होंगे। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने लोकसभा निर्वाचन के लिए बनाए गए कन्ट्रोल रूम व आई.टी. सेंटर का भी निरीक्षण किया। 

No comments:

Post a Comment