Saturday, 4 May 2019

लोकसभा निर्वाचन के लिए हरसूद क्षेत्र में 6 मई को होगा मतदान

लोकसभा निर्वाचन के लिए हरसूद क्षेत्र में 6 मई को होगा मतदान
मतदान दल ईव्हीएम व वीवीपैट मशीन लेकर आज डाइट परिसर से होंगे रवाना

खण्डवा 4 मई, 2019 - आगामी 6 मई को जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों में लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान सम्पन्न होगा। मतदान कराने के लिए मतदान दल ईव्हीएम, वीवीपैट व मतदान की अन्य सामग्री लेकर डाइट सामग्री वितरण केन्द्र से 5 मई को सुबह 7 बजे से हरसूद क्षेत्र में स्थित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे। मतदान सामग्री वितरण के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले के निर्देशन में डाइट व बी.एड कॉलेज परिसर में विभिन्न व्यवस्थाएं सम्पन्न की गई है। सभी मतदान दलों को उनके निर्धारित स्थान पर ही मतदान की पूरी सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बताया कि मतदान दलों के लिए सामग्री वितरण स्थल पर ही चाय, नाश्ते की व्यवस्था भी की गई है। इसके अलावा मतदान पश्चात मतदान दलों से ईव्हीएम व वीवीपैट जमा कराने के लिए भी व्यवस्थित काउंटर बनाए जा रहे है। 

No comments:

Post a Comment