Monday, 13 May 2019

लोकसभा निर्वाचन के लिए 68 वनरक्षकों को विशेष पुलिस अधिकारी बनाया

लोकसभा निर्वाचन के लिए 68 वनरक्षकों को विशेष पुलिस अधिकारी बनाया

खण्डवा 13 मई, 2019 - आगामी 19 मई को जिले के खण्डवा, पंधाना व मांधाता विधानसभा क्षेत्र में लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान सम्पन्न होगा। मतदान को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विशेष गढ़पाले ने वन विभाग के 68 वनरक्षकों को विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। ये विशेष पुलिस अधिकारी 16 से 20 मई की अवधि के लिए ही नियुक्त किए गए है। पुलिस अधिनियम के तहत इन विशेष पुलिस अधिकारियों की शक्तियां व विशेष अधिकार सामान्य पुलिस अधिकारी की तरह ही रहेंगे। 

No comments:

Post a Comment