Wednesday, 15 May 2019

मतदान दलों को सामग्री वितरण 18 मई को होगा,तैयारियों की समीक्षा 17 को होगी

मतदान दलों को सामग्री वितरण 18 मई को होगा,तैयारियों की समीक्षा 17 को होगी  

खण्डवा 15 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान 19 मई को होगा। इसके लिए मतदान दल 18 मई को सुबह 6 बजे से डाइट स्थित स्ट्रांग रूम परिसर से मतदान के लिए ईव्हीएम, वीवीपैट व अन्य सामग्री प्राप्त कर लगभग 7ः30 बजे से अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे। मतदान सामग्री वितरण की तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले की अध्यक्षता में 17 मई को सायं 5 बजे सामग्री वितरण स्थल पर बैठक आयोजित की गई है। सभी नोडल अधिकारियों तथा सामग्री वितरण से जुड़े प्रभारी अधिकारियों को अपनी अद्यतन जानकारी के साथ बी.एड. कॉलेज परिसर में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

No comments:

Post a Comment