Monday, 13 May 2019

मतगणना दलों का प्रथम प्रशिक्षण 16 को व द्वितीय प्रशिक्षण 21 मई को

मतगणना दलों का प्रथम प्रशिक्षण 16 को व द्वितीय प्रशिक्षण 21 मई को 

खण्डवा 13 मई, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए मतगणना सूक्ष्म प्रेक्षक व मतगणना पर्यवेक्षक तथा मतगणना सहायक का प्रथम प्रशिक्षण 16 मई को तथा द्वितीय प्रशिक्षण 21 मई को आयोजित किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी खण्डवा, पुनासा व छैगांवमाखन को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। 

No comments:

Post a Comment