Saturday, 11 May 2019

क्रीड़ा परिसर खालवा में प्रवेष के लिए परीक्षा 13 व 14 मई को

क्रीड़ा परिसर खालवा में प्रवेष के लिए परीक्षा 13 व 14 मई को

खण्डवा 11 मई, 2019 - सत्र 2019-20 में खण्डवा जिले के विकासखण्ड खालवा में आदिवासी विभाग द्वारा संचालित शासकीय आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर खालवा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जायेगी। विद्यार्थियों के नवीन चयन परीक्षा 13 से 14 मई तक बेटरी टेस्ट के आधार पर शर्तो के अधीन ली जायेगी। नवीन प्रवेश हेतु आवेदन पत्र अधीक्षक क्रीड़ा परिसर खालवा से प्राप्त कर सकते है। सहायक आयुक्त अािदवासी विकास श्री नीलेश रघुवंशी ने बताया कि सत्र 2019-20 में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी। छात्र अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना आवश्यक है। जिले एवं क्षेत्र का कोई बंधन नहीं है। उन्होंने बताया कि खेल परिसर में केवल कक्षा 6वी के विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जायेगा, जिसकी आयु सीमा 14 वर्ष से कम होना आवश्यक है। आयु की गणना 31 दिसम्बर 2019 के अनुसार की जायेगी। परीक्षा में चयन हेतु निर्धारित बेटरी टेस्ट में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। चयन परीक्षा में प्रवेश के समय 5वीं की मूल अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र आदि की मूल प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगी। 

No comments:

Post a Comment