Monday, 6 May 2019

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कक्षा 10वी के सीबीएसई के विद्यार्थियों को दी बधाई

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कक्षा 10वी के सीबीएसई के विद्यार्थियों को दी बधाई

खण्डवा 6 मई, 2019 - सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वी की परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित हुआ, जिसकी मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले शासकीय स्कूलों केन्द्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय के मैधावी विद्यार्थियों को कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने फोन कर बधाई दी। उन्होंने इन मैधावी विद्यार्थियों के परिजनों से भी बात की तथा विद्यार्थियों से चर्चा कर उनके भविष्य की योजना के बारे में पूछताछ की और सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री गढ़पाले ने केन्द्रीय विद्यालय के जिन मैधावी विद्यार्थियों को दूरभाष पर बधाई दी, उनमें राज राठौर ने 96.2 प्रतिशत अंक, सूर्यांश सिंह ने 93.8 प्रतिशत, कु. कुहु पटेल ने 93.6 प्रतिशत, कु. सुनिधि सिंह ने 91.6 प्रतिशत, आशीष कुमार सिंह ने 91.4 प्रतिशत, कु. श्रुति तिवारी ने 90.6 प्रतिशत, कु. भूमिका मांडले ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इसके अलावा नवोदय विद्यालय पंधाना के विधित मिश्रा ने 94.4 प्रतिशत, रिषभ पाटील ने 94 प्रतिशत व रिषभ श्रीवाल ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। 

No comments:

Post a Comment