Friday, 5 April 2019

फरार अरोपियों की सूचना देने वाले को मिलेगा ईनाम

फरार अरोपियों की सूचना देने वाले को मिलेगा ईनाम 

खण्डवा 5 अप्रैल, 2019 - पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने थाना छैगांवमाखन के पंजीबद्ध प्रकरणों के आरोपी नईम पिता सिराजुद्दिन निवासी जरार-4 थाना एवं तहसील बाह जिला आगरा (उ.प्र.) एवं सकिल पिता सुल्तान निवासी निबोहरा तहसील फतेहाबाद जिला आगरा (उ.प्र.) पर 4-4 हजार रूपये का ईनाम देने की उद्घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो इन फरार आरोपियों को गिरफ्तार करायेगा या ऐसी सूचना देगा, जिससे ये आरोपी गिरफ्तार हो सके उसे यह पुरूस्कार दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम देने के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का रहेगा। आरोपियों के संबंध में कोई भी व्यक्ति, पुलिस कन्ट्रोल रूम खण्डवा के दूरभाष क्रमांक 0733-2222690, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के मोबाइल नम्बर 9479994705 व थाना प्रभारी छैगांवमाखन के मोबाइल नम्बर 9479994713 पर सूचना दे सकता है।

No comments:

Post a Comment