Sunday, 14 April 2019

मतदाताओं को वीवीपैट व ईव्हीएम के बारे में बताकर, दिलाई मतदान की शपथ

मतदाताओं को वीवीपैट व ईव्हीएम के बारे में बताकर, दिलाई मतदान की शपथ

खण्डवा 14 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में अम्बेडकर चौराहे पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस दौरान वीवीपैट व ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन कर नागरिकों को इनके संचालन के बारे में जानकारी दी गई तथा उनसे मतदान की अपील की गई। 
इसके अलावा जिले की ग्राम पंचायत बरखेड़ी व छिरवेल में ग्राम सभा का आयोजन कर नागरिकों को मतदान की शपथ दिलाई गई। साथ ही खालवा विकासखण्ड के ग्राम जामनिया सरसरी, पाडल्यामाल, काला आमकला, बाराकुण्ड, कालाआम खुर्द, पोखरकला, गांधवा में भी ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई और उनसे मतदान के लिए अपील की गई।

No comments:

Post a Comment