Tuesday, 2 April 2019

मटका विके्रता भी शामिल हुए मतदाता जागरूकता अभियान में

मटका विके्रता भी शामिल हुए मतदाता जागरूकता अभियान में

खण्डवा 2 अप्रैल, 2019 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले के निर्देशानुसार  जिले  में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के मटका विके्रताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया तो उन्होंने स्वप्रेरणा से अपने मटकों पर मतदान की अपील लिख डाली। मतदान की अपील से युक्त ये मटके तीन पुलिया क्षेत्र से आने जाने वाले राहगीरों एवं मटका खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर रहे है।

No comments:

Post a Comment