Monday, 8 April 2019

लोकसभा निर्वाचन में मतदान के लिए, मतदाताओं को दिलाई गई शपथ

लोकसभा निर्वाचन में मतदान के लिए, मतदाताओं को दिलाई गई शपथ

खण्डवा 8 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद पंचायत खालवा में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को आगामी लोकसभा निर्वाचन में निष्पक्ष मतदान करने के लिए शपथ दिलाई गई। इसके अलावा बलड़ी , हरसूद एवं छैगांवमाखन विकासखण्ड की मध्यान्ह भोजन तथा अभिभावकों के प्रशिक्षण में प्रभारी प्राचार्य डाइट श्री मनोज सराफ ने लोकसभा निर्वाचन में मतदान करने की सभी को शपथ दिलाई। 

No comments:

Post a Comment