ओंकारेश्वर में वीवीपैट मशीन प्रदर्शन के साथ हस्ताक्षर अभियान भी आयोजित हुआ
खण्डवा 5 अप्रैल, 2019 - ओंकारेश्वर में भूतड़ी अमावस्या के अवसर आयोजित मेले में आसपास के ग्रामों के ग्रामीणजनों का बड़ी संख्या में आगमन हुआ। इस अवसर पर प्रशासन द्वारा ओंकारेश्वर नगर के विभिन्न स्थानों पर वीवीपैट व ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन कर नागरिकों को उनके संचालन का प्रशिक्षण दिया गया तथा उनसे मतदान की अपील की गई। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर आगामी 19 मई को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने की घोषणा पर नागरिकों ने हस्ताक्षर भी किए।

No comments:
Post a Comment