Sunday, 7 April 2019

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कवि सम्मेलन आयोजित

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कवि सम्मेलन आयोजित

खण्डवा 7 अप्रैल, 2019 - लोकसभा निर्वाचन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता की विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार रात को शिवपुरम बगीचा खंडवा में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में उपस्थित कवियों में श्री जगदीश चौरे, श्रीमती मंगला चौरे, श्री सुनील उपमन्यू, श्री नीरज पाराशर, श्री संतोष चौरे, श्री अशोक तारे, जयश्री, श्री वैभव कोठारी, श्री मनोज पटेल एवं श्री ओम तिरोले शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे. एल. रघुवंशी ने की। विशेष अतिथि के रूप में स्वीप प्लान के जिला नोडल अधिकारी श्री नीलेश रघुवंशी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन प्राचार्य उत्कृष्ट श्री आर. के. सेन ने किया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील चौरे उपमन्यु ने किया। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री रघुवंशी द्वारा सभी श्रोताओं व कवियों को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान की शपथ दिलाई गई।

No comments:

Post a Comment