Monday, 15 April 2019

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों ने ली मतदान की शपथ

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों ने ली मतदान की शपथ


खण्डवा 15 अप्रैल, 2019 - आगामी लोकसभा निर्वाचन में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशेष गढ़पाले के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जिले के ग्रामीण व नगरी क्षेत्र में आयोजित हो रहे है। इन कार्यक्रमों के तहत मतदान के संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर ग्रामीणों से कराए जा रहे है तथा उन्हें मतदान की शपथ भी दिलाई जा रही है। गांव गांव में वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन करते हुए उनसे मतदान की अपील की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत गोलखेड़ा में मतदाताओं से संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर कराए गए। छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम खारवा में वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया तथा ग्रामीणों को ईव्हीएम मशीन संचालन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम मोकलगांव , निहालवाड़ी, रजूर, संगवाड़ा में भी ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई। पंधाना विकासखण्ड के ग्राम बोरगांव बुर्जुग में भी ग्रामीणों ने मतदान के लिए संकल्प लिया।
इसके अलावा ग्राम जामली , पंजरिया में टीकाकरण दल की उपस्थिति में ग्रामीणों को मतदान की शपथ दिलाई गई। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के छनेरा मतदान केन्द्र क्रमांक 66, मोजवाड़ी माल, ग्राम अत्तर, छैगांवमाखन विकासखण्ड के ग्राम रोशिया, ग्राम दोंदवाड़ा, छैगांव देवी, टाकलीमोरी में भी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आदर्श मतदान केन्द्र डूल्हार के परिसर में महिलाओं द्वारा आकर्षक रंगोली तैयार की गई है। ग्राम सुरगांव जोशी, ग्राम गोगरिया, मल्हारगढ़ में भी जागरूकत मतदाताओं ने रैली आयोजित कर ग्रामीणों से मतदान की अपील की। ग्राम कोटवारिया व बिलोद में संध्या चौपाल में महिलाओं से मतदान की अपील की गई। ग्राम भुरलाई में ग्रामीणों ने गांव में शतप्रतिशत मतदान के लिए शपथ ग्रहण की।

No comments:

Post a Comment