छूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पिलाई जा रही पोलियो निरोधक दवा
खण्डवा 8 अप्रैल, 2019 - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2019 के तहत् जन्म से 5 वर्ष आयु तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाना है। इस अभियान के तहत् 7 अप्रैल रविवार को पोलियो टीकाकरण बूथ पर पोलियो रोधी दवा बच्चों को पिलाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि छूटे हुए बच्चो को सोमवार को कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर दवा पिलाई। इस अभियान के तीसरे दिन मंगलवार 9 अप्रैल को भी ऐसे बच्चों को जिन्होंने पोलियो बूथ पर दवा नही पी है, उनके घर जाकर दवा पिलाई जायेगी।

No comments:
Post a Comment